16 Apr 2024, 23:20:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

अमृतराज ने सानिया की तारीफों के पुल बांधे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2015 7:58PM | Updated Date: Sep 23 2015 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की जमकर तारीफ करते हुए पूर्व डेविस कप कप्तान विजय अमृतराज ने आज कहा कि इस हैदराबादी खिलाड़ी ने महिला सर्किट पर अपनी उपलब्धियों से इस खेल को समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर जगह दिलायी।


अमृतराज ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे हिसाब से खेलों की खबर पहले पन्ने पर आना महत्वपूर्ण होता है। सानिया ने हमारे खेल को पहले पन्ने पर जगह दिलायी और यह न सिर्फ लड़कियों के टेनिस बल्कि संपूर्ण टेनिस के लिये महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने कहा कि सानिया और युगल की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने एक दूसरे के साथ बहुत अच्छा तालमेल बनाया है। इन दोनों ने इस साल विंबलडन और यूएस ओपन के महिला युगल खिताब जीते।


उन्होंने कहा, ‘‘युगल पूरक होते हैं। जिस तरह से मैं और आनंद खेला करते थे तो वह एक जगह पर जमा रहता था तो मैं आक्रामक था। इसीलिए लिएंडर पेस और महेश भूपति को भी सफलता मिली। मार्टिना और सानिया भी एक दूसरे की अच्छी पूरक हैं। सानिया अपने दमदार फोरहैंड के साथ कोर्ट के पिछले हिस्से को संभालती है और हिंगिस का अपनी वाली और नेट पर खेल में अच्छी पकड़ है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »