23 Apr 2024, 19:44:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

किसानों की मदद के लिए सानिया, ज्वाला और प्रज्ञान आगे आए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2015 7:31PM | Updated Date: Sep 21 2015 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। खुदकुशी करने वाले किसानों के परिवारों की सहायता के लिए अब टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, शीर्ष महिला युगल बैडिंमटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा और क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा आगे आए हैं। राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गो से सहायता के लिए आगे आने की अपील करने के बाद तेलंगाना से संबंध रखने वाली दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया, ज्वाला और क्रिकेट खिलाड़ी प्रज्ञान ने सहायता की घोषणा की।


सानिया इस समय चीन में हैं, इसलिए उनकी मां नसीमा मिर्जा ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और सांसद के. कविता को तीन लाख रूपए का चेक प्रदान किया। नसीमा ने कहा, खेती और किसान हमारे देश की धुरी हैं। हमारे राज्य में जो भी समस्या हो, चाहे किसानों की आत्महत्या का मामला हो या भूवंष्ठप जैसी आपदा, हमें लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।


गौरतलब है कि सानिया तेलंगाना की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। ज्वाला ने किसानों के परिवार वालों की मदद के लिए एक लाख रूपये का चेक प्रदान किया। ज्वाला ने कहा कि किसानों की मदद के लिए प्रख्यात हस्तियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आगे आना होगा। ज्वाला ने कहा, हमें उनकी मदद के लिए आगे आने की जरूरत है और जो कुछ हमसे बन पड़े करना होगा। वहीं ओझा ने कहा कि किसान हमारी देश की रीढ़ की ही हैं और वह बिना एक बार भी सोचे उनकी मदद के लिए इस अभियान में शामिल हो गए। सांस्कृतिक संगठन तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष कविता ने कहा कि राज्य के अप्रवासी नागरिकों और अन्य लोगों को किसानों के 70 परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होेंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मदद के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन यह समाज के हर तबके की जिम्मेदारी बनती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »