29 Mar 2024, 19:24:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुझे पूरा देश चाहता है: सानिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2015 3:34PM | Updated Date: Sep 15 2015 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मैदान पर अपने बेमिसाल प्रदर्शन के साथ साथ विवादों के कारण भी चर्चा में रहने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन बातों की परवाह नहीं करती कि चंद लोग उनके बारे में क्या कहते हैं क्योंकि ऐसे लोगों की तुलना में देश में उनके चाहने वालों की संख्या कई ज्यादा है।इसे संयोग कहा जा सकता है कि लेकिन यूएस ओपन में उनके दोनों खिताब से पहले बेवजह के विवाद पैदा हो गये थे। उन्होंने दो दिन पहले यूएस ओपन के महिला युगल का खिताब जीता।

 

इससे ठीक पहले एक खिलाड़ी ने उनको प्रतिष्ठित खेल रत्न दिये जाने पर सवाल उठाये थे और उनके खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर दी थी। पिछले साल भी बू्रनो सोरेस के साथ यूएस ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीतने से पहले एक राजनीतिज्ञ ने उन्हें नवगठित राज्य तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने का विरोध किया था। 

 

सानिया ने न्यूयार्क से अपने आगमन के बाद विशेष साक्षात्कार में कहा सही में मैं इसकी परवाह नहीं करती। मैं अक्सर समाचार पत्रों को नहीं पढ़ती हूं। मैं केवल टेनिस खेलती हूं। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करती हूं और इससे मुझे खुशी मिलती है। यही वजह है कि मैं जानती हूं कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे किया जाता है।

 

मैं भाग्यशाली हूं कि मैं जो करती हूं वह अच्छा करती हूं और इसलिए मैं जीत हासिल करती हूं। इसके अलावा मैं इस बात पर ध्यान नहीं देती कि चंद लोग क्या कहते हैं, मैं जानती हूं कि देश के बाकी लोग मुझे चाहते हैं। इससे पहले भी उनका नाम कई बार विवादों में घसीटा गया और इनमें से कई बेमतलब के विवाद थे। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »