19 Apr 2024, 09:04:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

युकी ने शंघाई चैलेंजर खिताब जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2015 9:16PM | Updated Date: Sep 13 2015 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। युकी भांबरी ने चेक गणराज्य के खिलाफ भारत के डेविस कप मुकाबले की तैयारी पुख्ता करते हुए इस सत्र का पहला चैलेंजर एकल खिताब जीत लिया जब उन्होंने स्थानीय खिलाड़ी दि वू को फाइनल में मात दी।
    

चौथी वरीयता प्राप्त युकी ने दो घंटे तक चले मुकाबले में 3-6, 6-0, 7-6 से जीत दर्ज की। यह युकी का चौथा चैलेंजर खिताब है। जीत के बाद उसने कहा,‘‘ मैंने पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की। इसके बाद लगातार मैच प्वाइंट बनाये लेकिन उन्हें तब्दील नहीं कर सका। यह कड़ा मुकाबला था। अब मुझे दिल्ली में देश के लिये खेलने का इंतजार है।’’ युकी की सर्विस दो बार टूटी लेकिन उसे वू की सर्विस चार बार तोड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »