24 Apr 2024, 19:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अब मैं रैंकिंग की परवाह नहीं करता : सोमदेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2015 7:47PM | Updated Date: Sep 13 2015 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोमदेव देववर्मन इस सत्र में भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हों लेकिन वह रैंकिंग के फेर मेें नहीं पड़ना चाहते और उनका फोकस अच्छे प्रदर्शन पर है।

सोमदेव ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि वह अब रैंकिंग की परवाह नहीं करते और सिर्फ अच्छा खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कुछ करीबी मैच हार रहे हैं और यदि उन्हें जीत सके तो सब कुछ ठीक हो जायेगा।

उन्होंने शानदार फार्म में चल रहे युकी भांबरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से युकी खेल रहा है, वह जल्दी ही शीर्ष 100 में शामिल हो जायेगा और डेविस कप मुकाबले से पहले शंघाई चैलेंजर में मिली खिताबी जीत से उसका मनोबल काफी बढेगा।

डीएलटीए कोर्ट सोमदेव के लिये काफी लकी रहा है और 2010 के बाद से वह इस पर एक भी मैच नहीं हारे हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2010 में यहां उन्होंने स्वर्ण जीता और इस साल फरवरी में दूसरा दिल्ली ओपन खिताब हासिल किया।

सोमदेव ने कहा कि डीएलटीए पर उन्हें अलग महसूस होता है और उन्हें उम्मीद है कि यह प्रदर्शन बरकरार रखते हुए वह भारत को डेविस कप विश्व ग्रुप के लिये क्वालीफाई करा सकेंगे।



 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »