26 Apr 2024, 01:03:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेनेटा ने अमेरिकी ओपन खिताब के साथ संन्यास लिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2015 1:50PM | Updated Date: Sep 13 2015 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। इटली की फ्लाविया पेनेटा ने रविवार को यहां अमेरिकी ओपन महिला एकल फाइनल में हमवतन रोबर्टा विंची को 7-6, 6-2 से हराकर कॅरियर का पहला एकल ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने के साथ टेनिस को अलविदा कह दिया।

पेनेटा ने 93 मिनट में जीत दर्ज की और 33 साल की यह खिलाड़ी ओपन युग में पहली बार ग्रैंडस्लैम महिला चैम्पियन बनने वाली सबसे अधिक उम्र की खिलाड़ी है। पेनेटा ने कहा, यह सपना साकार होने की तरह है। लेकिन विजेता ट्राॅफी लेने के कुछ देर बाद ही पेनेटा ने कहा कि उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। 

पेनेटा ने कहा, मैं इसी तरीके से टेनिस को अलविदा कहना चाहती थी। मैं काफी खुश हूं। इससे पहले मेजर एकल महिला खिताब जीतने वाली इटली की एकमात्र खिलाड़ी फ्रांसिस्का शियावोन थी जिन्होंने 2010 में फ्रेंच ओपन के साथ पहली बार खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज महिला का तत्कालीन रिकाॅर्ड 29 बरस की उम्र में बनाया था। ओपन युग में इस पहले आल इटली महिला ग्रैंडस्लैम फाइनल को देखने के लिए आर्थर ऐश स्टेडियम में 23771 दर्शकों के बीच इटली के प्रधानमंत्री मातेयो रेंजी भी मौजूद थे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »