28 Mar 2024, 19:23:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना का कैलेंडर स्लैम का सपना टूटा, विंची फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2015 3:10PM | Updated Date: Sep 12 2015 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यार्क। सेरेना विलियम्स का कैलेंडर स्लैम पूरा करने का सपना यहां टूट गया जब उन्हें अमेरिकी ओपन के महिला एकल सेमीफाइनल में इटली की रोबर्टा विंची के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा। रोबर्टो ने पहले सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए तीन बार की गत चैम्पियनशिप सेरेना को 2-6, 6-4, 6-4 से हराकर उनके ग्रैंडस्लैम में लगातार 33 जीत के क्रम को तोड़ दिया। 
    
शनिवार को होने वाले फाइनल में दुनिया की 43वें नंबर की खिलाड़ी रोबर्टा का सामना हमवतन 26वीं वरीय फ्लाविया पेनेटा से होगा। फ्लाविया ने पहले सेमीफाइनल में दूसरे नंबर की खिलाड़ी सिमोना हालेप को 6-1, 6-3 से हराकर ओपन युग में पहले आल इटली महिला एकल फाइनल की नींव रखी थी।
    
फ्लाविया और रोबर्टा ग्रैंडस्लैम के ग्रैंडस्लैम महिला एकल फाइनल में जगह बनाने वाली इटली की क्रमश: तीसरी और चौथी महिला खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2010 में फ्रांसेस्का शियावोन ने 2010 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था जबकि सारा ऐरानी को 2012 में रोलां गैरो में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
    
फ्लाविया ने हालेप को सिर्फ 59 मिनट में हराया। फ्लाविया और रोबर्टा के बीच अब तक हुए नौ मुकाबलों में फ्लाविया ने पांच मैचों में जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »