28 Mar 2024, 19:10:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

US Open: पेस-हिंगिस ने जीता मिक्स डबल्स का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2015 3:00PM | Updated Date: Sep 12 2015 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। लिएंडर पेस ने अपनी स्विस पार्टनर मार्टिना हिंगिस के साथ यूएस ओपन मिश्रित युगल का खिताब जीत कर इतिहास रच दिया। अब पेस ओपन खिताब में मिश्रित युगल का खिताब सर्वाधिक बार जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

चौथी वरीयता प्राप्त पेस और हिंगिस की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स के फाइनल मुकाबले में गैर-वरीयता प्राप्त घरेलू जोड़ी बैथीनी माटेक सैंडस और सैमी क्यूरी को 6-4, 3-6 (10-7) से मता दी। पेस-हिंगिस की जोड़ी का इस साल का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।

42 साल के पेस अपना नौवां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर ओपन खेल के मेल मिक्सड डबल्स में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पेस ने आठ प्रमुख मेल डबल्स चैंपियनशिप भी जीती हैं।

इस जीत के साथ मार्टिना हिंगिस 19 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली महिला बन गई हैं। जिसमें से 5 सिंगल्स, 10 वुमेन डबल्स शामिल हैं। रविवार को उनके पास वुमेन्स डबल्स में सानिया मिर्जा के खिलाफ एक और खिताब जीतने का मौका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »