19 Apr 2024, 14:49:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस में दो स्वर्ण के बाद पांचवें स्थान पर रहा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2015 3:32PM | Updated Date: Sep 11 2015 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एपिया। भारत ने राष्ट्रमंडल युवा खेलों के आखिरी दिन आज टेनिस में दो स्वर्ण पदक जीते और ओवरआल पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। भारत ने लड़कों और लड़कियों के एकल वर्ग में खिताब जीते। लड़कों के वर्ग में शशि कुमार मुकुंद और लड़कियों के वर्ग में धृति टी वेणुगोपाल ने बाजी मारी। भारत ने टेनिस के पांच में से तीन स्वर्ण हासिल किये। भारत 19 पदक ( नौ स्वर्ण, चार रजत, छह कांस्य) लेकर पांचवें स्थान पर रहा। आस्ट्रेलिया (24, 19, 19) शीर्ष पर रहा जबकि दक्षिण अफ्रीका (13, 7, 15) दूसरे और इंग्लैंड (12, 16, 16) तीसरे स्थान पर रहा।
 
धृति ने नामीबिया की लेसेडी जैकब्स को हराकर महिला एकल खिताब जीता। उसने सीधे सेटों में 6.3, 6.0 से जीत दर्ज की। जीत के बाद उसने कहा मैने अपना फोकस बरकरार रखा और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश की। पुरूष एकल फाइनल में मुकुंद ने स्काटलैंड के इवेन लुम्सडेन को 6.1, 6.2 से हराया। भारतीय दल के अभियान प्रमुख और झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने मुकुंद और धृति को स्वर्ण पदक प्रदान किये। भारत के 25 सदस्यीय दल ने इन खेलों में भाग लिया। इन खेलों में 40 देशों के 14 से 18 बरस के खिलाड़ियों ने नौ विधाओं की 107 स्पर्धाओं में भाग लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »