20 Apr 2024, 13:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने प्रदर्शन से हैरान नहीं हैं फेडरर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2015 1:40PM | Updated Date: Sep 11 2015 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। अमेरिकी ओपन में पिछले लगभग पांच दशक में सबसे अधिक उम्र का चैम्पियन बनने की ओर बढ़ रहे रोजर फेडरर के प्रदर्शन से भले ही कई लोग हैरान हों लेकिन स्विट्जरलैंड का यह महान खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से हैरान नहीं है।

चौंतीस बरस के फेडरर ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां उनका सामना शुक्रवार को हमवतन स्टेन वावरिंका से होगा। फेडरर न्यूयार्क में 10वीं बार सेमीफाइनल में खेलेंगे और इस पांच बार के चैम्पियन की नजरें अमरेकी ओपन में रिकाॅर्ड छठे खिताब और कॅरियर के 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर टिकी हैं।

फेडरर अगर खिताब जीतते हैं जो वह 1970 में केन रोजवेल के बाद अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने वाले सबसे अधिक उम्र के खिलाड़ी होंगे। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी फेडरर ने कहा, कई वर्षों से मैं बड़ी तस्वीर देने का प्रयास कर रहा हूं कि इस उम्र में भी मैं अब भी शीर्ष स्तर पर खेल रहा हूं।


उन्होंने कहा, इसलिए एक तरह से मैं हैरान नहीं हूं और मैं उतना ही अच्छा खेल रहा हूं जितना मैं खेल सकता हूं। फेडरर ने 2012 में अपना सातवां विंबलडन खिताब जीतने के बाद से कोई ग्रैंडस्लैम नहीं जीता है लेकिन अमेरिकी ओपन से पहले उन्होंने फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर अपने करियर में सातवीं बार सिनसिनाती में खिताब जीता था। यह फेडरर के कॅरियर का 87वां खिताब था और इसके साथ ही उनके कॅरियर की कमाई लगभग नौ करोड़ 40 लाख डाॅलर तक पहुंच गई है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »