20 Apr 2024, 14:04:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया और हिंगिस की जोड़ी अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2015 1:50PM | Updated Date: Sep 9 2015 1:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम खिताब की ओर कदम बढाते हुए अपनी स्विस जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस के साथ अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।


विम्बलडन चैम्पियन शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस ने ताइपै की युंग जान चान और हाओ चिंग चान को 7.6, 6.1 से हराया। सानिया और हिंगिस ने 85 मिनट तक चले इस मुकाबले में चारों ब्रेक प्वाइंट भुनाये और सिर्फ दो बार उनकी सर्विस टूटी।


अब उनका सामना 11वीं वरीयता प्राप्त इतालवी जोड़ी सारा ईरानी और फ्लाविया पेनेटा से होगा। जूनियर वर्ग में भारत की करमन कौर थांडी तीसरे दौर में पहुंच गई जिसने ई लेवाशोवा को 6.2, 4.6, 6.3 से मात दी। पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया का सामना डोमिनिक इंगलोट और राबर्ट लिंडस्टेट से होगा। मिश्रित युगल सेमीफाइनल में बोपन्ना और युंग जान चान की जोड़ी लिएंडर पेस और मार्तिना हिंगिस से खेलेगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »