26 Apr 2024, 04:34:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

भारत को लगा झटका, पेस और सानिया की जोड़ियां हारीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2015 12:42PM | Updated Date: Sep 5 2015 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यू यॉर्क। भारत के रोहन बोपन्ना और ताइपेई की युंग जैन चैन की जोड़ी ने मिस्क्ड डबल्स के दूसरे राउंड में जगह बना ली है। दूसरी रैंकिंग वाली बोपन्ना और चैन की जोड़ी ने बेलिंडा बेंचिच और फर्नांदो वेरदास्को की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हरा दिया।

बोपन्ना और चैन की जोड़ी को यूएस ओपन के छठे दिन दूसरे राउंड की बाधा पार करनी होगी। वहीं भारत के चोटी के युगल खिलाड़ी लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा को अपने अपने जोड़ीदार के साथ हार का सामना करना पड़ा है।

पुरूष युगल के पहले दौर में फ्लोरिन मेयर और फैंक मोडेर की जर्मनी जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराने वाले लिएंडर पेस और स्पेन के फर्नांडो वेरदास्को की जोड़ी को यूएस ओपन के दूसरे राउंड में स्टीव जॉनसन और सैम कैरे की जोड़ी ने 7-5, 4-6, 6-3 से हरा दिया। दो साल पहले 2013 में पेस ने राडेक स्टेपानेक के साथ यूएस ओपन डबल्स का ख़िताब जीता था।

भारत की सानिया मिर्जा और ब्रूनो सुआरेज की जोड़ी को मिक्स्ड डबल्स के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा। एंड्रिया व्लावाचकोवा और ल्यूकाश कूबोट की जोड़ी ने सानिया मिर्जा और ब्रूनो सुआरेज की जोड़ी को पहले राउंड में 6-3, 6-3 से हरा दिया।

इस बीच स्पेन के आठवें वरीय और 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्होंने 32वें वरीय इटली के फाबियो फोगनीनी ने 3-6, 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। वर्ष 2005 में अमेरिका के जेम्स ब्लैक के हाथों तीसरे दौर में शिकस्त के बाद से नडाल कभी अमेरिकी ओपन से इतनी जल्दी बाहर नहीं हुए।

सेरेना की नजरें 1988 में स्टेफी ग्राफ के बाद कैलेंडर स्लैम पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी बनने पर टिकी हैं। सेरेना अगर खिताब जीत लेती हैं जो यह उनका 22वां एकल ग्रैंडस्लैम खिताब होगा और वह स्टेफी के ओपन युग के सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब की बराबरी कर लेंगी।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »