18 Apr 2024, 18:05:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सोमदेव बैकाॅक ओपन से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2015 4:23PM | Updated Date: Sep 4 2015 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैकाॅक। भारत के सोमदेव देववर्मन क्वार्टर फाइनल में ती चेन के खिलाफ अच्छी शुरूआत के बावजूद एटीपी बैकाक ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने ताइपै के छठी वरीय खिलाड़ी को पहले सेट में एक भी गेम नहीं जीतने दिया लेकिन आखिर में उन्हें दो घंटे 22 मिनट तक चले मैच में 6-0, 5-7, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।


सोमदेव ने चेन की तुलना में दो अंक अधिक जीते लेकिन फिर भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए 1460 अमेरिकी डाॅलर और 15 अंक मिले। सोमदेव की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। वह पुरूष युगल में ताइपै के अपने जोड़ीदार जिम्मी वांग के साथ पहले दौर में हार गए थे। रामकुमार रामनाथन एकल और युगल के पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे जबकि एन श्रीराम बालाजी एकल के दूसरे दौर में हार गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »