20 Apr 2024, 18:12:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ग्रामीण खेल महोत्सव का आकर्षण होंगे तेंडुलकर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2015 3:48PM | Updated Date: Sep 3 2015 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोयंबटूर। चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर यहां शुक्रवार को होने वाले ग्रामीण खेल महोत्सव ‘ईशा रिजुवेनेशन कप’ में आकर्षण का केंद्र होंगे। ईशा फाउंडेशन के मुख्य समन्वयक स्वामी प्रबोधा ने बताया कि सचिन विभिन्न वर्गों में पुरस्कार और ट्राफियां प्रदान करेंगे।


यह शिविर ग्रामीणों को नशे और धूम्रमान की लत से निजात दिलाकर विभिन्न विषयों पर सार्थक बातचीत के लिए प्रेरित करने के मकसद से लगाया गया है।


तेंडुलकर पुरूषों के वालीबाॅल और महिलाओं के थ्रोबाॅल टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल देखेंगे। इसके बाद वह एक अंडर 19 क्रिकेट मैच के विजेताओं को पुरस्कार देंगे। ईशा ग्रामोत्सव में वालीबाल, क्रिकेट, थ्रोबाल की स्पर्धायें होंगी जिनमें तमिलनाडु के 24 जिलों के 490 गांव भाग लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »