19 Apr 2024, 04:08:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पेस, बोपन्ना अमेरिकी ओपन के अगले दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2015 3:41PM | Updated Date: Sep 3 2015 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। भारतीय टेनिस सितारों ने अमेरिकी ओपन में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया जब अनुभवी लिएंडर पेस मिश्रित युगल और रोहन बोपन्ना पुरूष युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए।


पेस और मार्तिना हिंगिस ने स्थानीय जोड़ी टेलर हैरी फ्रिट्स और सी लुई को 6.2, 6.2 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त पेस और हिंगिस ने सिर्फ 46 मिनट में यह मुकाबला जीता।


अब उनका सामना कनाडा की यूजीनी बूचार्ड और आॅस्ट्रेलिया के निक किर्गीयोस और उक्रेन की एलिना स्वितोलिना और न्यूजीलैंड के अर्टेंम सिटाक की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।


बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया ने अमेरिका के आस्टिन क्राइजेक और निकोलस मुनरो को 6.3, 6.4 से हराया। छठी वरीयता प्राप्त इस जोड़ी ने मुकाबला एक घंटे सात मिनट में जीता।


अब उनका सामना पोलैंड के मारिउज फ्राइस्टेनबर्ग और सैंटियागो गोंजालेस से होगा जिन्होंने पोलैंड के टोमाज बेडनारेक और जेरजी जानोविच को 6.7, 7.6, 6.4 से हराया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »