28 Mar 2024, 22:56:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अमेरिकी ओपन : शारापोवा ने चोट के कारण वापस लिया नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2015 1:01PM | Updated Date: Aug 31 2015 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयाॅर्क। मारिया शारापोवा ने पैर की चोट के कारण अमेरिकी ओपन से नाम वापस ले लिया है। रूस की तीसरी वरीयता प्राप्त शारापोवा के इस कदम से शीर्ष वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स की कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम की राह आसान हो गई है। वहीं इससे रूस की डारिया कासात्किना को मौका मिल गया।


अमेरिकी ओपन टूर्नामेंट निदेशक डेविड ब्रीवर ने शारापोवा के नहीं खेलने की घोषणा की, वहीं शारापोवा ने भी ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। शारापोवा ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं इस साल अमेरिकी ओपन नहीं खेल सकूंगी। मैंने पूरी कोशिश की, लेकिन समय पर्याप्त नहीं था।'


अमेरिकी ओपन के ड्रॉ में सेरेना के लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंद्वी शारापोवा ही थीं। सेरेना की नजरें पहला कैलेंडर वर्ष ग्रैंडस्लैम खिताब पूरा करने पर है। स्टेफी ग्राफ ने 1988 में यह कमाल किया था।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »