20 Apr 2024, 04:39:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया बनी खेल रत्न, अन्य खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2015 7:36PM | Updated Date: Aug 30 2015 5:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया जबकि जीतू राय सहित कई अन्य खिलाड़ियों ने अर्जुन पुरस्कार हासिल किए।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सानिया को पुरस्कार प्रदान किया। वह मैरून रंग की साड़ी और नीला ब्लेजर पहने हुए थी। दरबार हाल में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उन्होंने पुरस्कार प्राप्त किया। दरबार हाल में तब खेल मंत्री सर्नानंद सोनोवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अवॉर्ड के बारे में सानिया मिर्जा ने कहा कि उनके लिए इस सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित होना बड़े गौरव की बात है। सानिया ने खासतौर पर खेल मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने कहा, मैं मंत्रालय की शुक्रगुजार हूं जिसने मेरे नाम की सिफारिश की थी। मैं खुद को बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं कि मुझे देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार मिला।

लिएंडर पेस के बाद सानिया देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार पाने वाले दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्हें यह पुरस्कार तब दिया गया जब अदालत में उन्हें खेल रत्न दिए जाने को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अर्जुन पुरस्कार भी वितरित किए। क्रिकेट रोहित शर्मा, मुक्केबाज मनदीप जांगड़ा और धाविका एम आर पूवम्मा पुरस्कार हासिल करने के लिए उपस्थित नहीं थे।

सेवानिवृत न्यायधीश वी के बाली की अगुवाई वाली समिति ने कुल 17 नामों को अर्जुन पुरस्कार देने की सिफारिश की थी।

राष्ट्रपति भवन में उपस्थित लोगों की सबसे अधिक तालियां सानिया को मिली जिन्होंने पदक, प्रमाणपत्र और 7.50 लाख रूपए का नकद पुरस्कार हासिल किया।

वह सोमवार से शुरू होने वाले यूएस ओपन से पहले यहां केवल पुरस्कार हासिल करने के लिए आई थी। अर्जुन पुरस्कार विजेताओं को अर्जुन की प्रतिमा, प्रमाणपत्र और पांच लाख रूपए नकद दिए गए।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »