25 Apr 2024, 18:25:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस सुंदरी इवानोविच ने चुना इनको अपना जीवन साथी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 28 2015 12:36PM | Updated Date: Aug 28 2015 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। मैनचेस्टर यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के स्टार बास्टियन श्वांसटाइगर और सर्बिया की दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी आगामी दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


सर्बिया के एक स्थानीय समाचार पत्र के मुताबिक, दोनों स्टार खिलाड़ी दिसंबर में मैनचेस्टर में एक दूसरे से शादी करेंगे।  एना और श्वांसटाइगर की सगाई जुलाई में हुई थी। खबरें हैं कि क्रिसमस के आसपास बेलग्रेड और म्यूनिख में रिसेप्शन आयोजन किया जाएगा।


27 वर्षीय इवानोविच और श्वांसटाइगर का हाथों में हाथ डाले एक फोटो सितंबर में यूएस ओपन के दौरान प्रकाशित हुआ था, उसके बाद से इनके संबंध बनते-बिगड़ते रहे लेकिन इस बीच मई महीने में इनकी शादी की अफवाह भी फैली थी जिसके बाद दोनों ने मीडिया से कुछ समय के लिये किनारा कर लिया था।


लंदन में विंबलडन से पहले आयोजित पार्टी में इवानोविच को रिंग पहने हुए देखा गया था। इससे यह अटकले लगाई जाने लगी थी कि उनकी और श्वांसटाइगर की सगाई हो चुकी हैं। इसके बाद इवानोविच के टेनिस मुकाबलों के दौरान श्वांसटाइगर को उनकी हौसला-अफजाई करते हुए भी देखा गया था।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »