25 Apr 2024, 14:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना, सानिया क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2015 3:32PM | Updated Date: Aug 21 2015 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिनसिनाटी। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया एटीपी डब्ल्सूटीए वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि सानिया मिर्जा ने भी मार्तिना हिंगिस के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई। पांचवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और मर्जिया ने फ्रांस के पियरे हुगुएस और हर्बर्ट निकोलस माहुत को 1.6, 7.6, 13.11 से हराया।

 

अब उनका सामना इवान डोडिज और मार्सेलो मेलो से होगा जिन्होंने स्टीव जानसन और सैम क्वीरे को 7.6, 7.6 से मात दी। महिला वर्ग में सानिया और मार्तिना ने जर्मनी की जूलिया जार्जेस और पोलैंड की क्लाउडिया जांस इग्नासिक को 7.6, 6.4 से मात दी। अब उनकी टक्कर अमेरिकी वाइल्ड कार्डधारी क्रिस्टिना एम और कोको वांडेवेगे से होगी। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »