25 Apr 2024, 15:50:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जोकोविच और फेडरर क्वार्टर फाइनल में, नडाल बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2015 3:22PM | Updated Date: Aug 21 2015 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिनसिनाटी। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर ने यहां विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करके एटीपी एवं डब्ल्यूटीए सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन राफेल नडाल को हार का सामना करना पड़ा। सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच को बेल्जियम के 13वीं वरीय डेविड गोफिन को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-4, 2-6, 6-3 से हराने में काफी पसीना बहाना पड़ा लेकिन स्विस स्टार फेडरर ने 15वीं वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी केविन एंडरसन को आसानी से 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।

 

फेडरर ने पहला सेट केवल 21 मिनट में जीत लिया था। आठवीं वरीयता प्राप्त नडाल को उनके हमवतन स्पेनिश खिलाड़ी फेलिसियानो लोपेज ने 5-7, 6-4, 7-6 से हराया। एंडी मर्रे और स्टेनिसलास वावरिंका पर भी हार का खतरा मंडरा रहा था लेकिन आखिर में वे अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहे। ब्रिटेन के तीसरी वरीय मर्रे ने बुल्गारिया के गे्रगरी दिमित्रोव को 4-6, 7-6, 7-5 से जबकि वावरिंका ने क्रोएशिया के इवो कार्लोविच को 6-7, 7-6, 7-6 से हराया।

 

पांचवीं वरीयता प्राप्त वावरिंका अगले दौर में जोकोविच से भिड़ेंगे। इस बीच महिलाओें के वर्ग में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने इटली की कारिन नैप पर 6-0, 6-2 की आसान जीत से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रोमानिया की सिमोना हालेप, सर्बिया की अन्ना इवानोविच, चेक गणराज्य की लूसी सैफरोवा और सर्बिया की येलेना यांकोविच भी अंतिम आठ में पहुंच गयी हैं। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »