29 Mar 2024, 19:27:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-हिंगिस की जोड़ी रोजर्स कप से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2015 3:34PM | Updated Date: Aug 16 2015 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोरंटो। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी यहां सीधे सेटों में कैरोलीन गार्सिया और कैटरीना सरेबोटनिक की जोड़ी के हाथों शिकस्त के साथ डब्ल्यूटीए रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई। भारत और स्विट्जरलैंड की जोड़ी को 2513000 डालर इनामी हार्ड कोर्ट प्रतियोगिता के अंतिम चार के मुकाबले में चौथी वरीय जोड़ी के खिलाफ 3-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।

 

सानिया और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार ने मैच में दो बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी लेकिन अपनी सर्विस पांच बार गंवाई और मैच 59 मिनट में हार गई। दोनों जोड़ियों ने चार-चार ब्रेक प्वाइंट भी बचाए। सानिया और हिंगिस को इस जीत से कुल 32520 डालर की राशि मिली जबकि प्रत्येक को 350 अंक भी मिले।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »