29 Mar 2024, 14:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

सानिया के घर आएंगी खुशियां, बहन बनेगी दुल्हनियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2015 7:07PM | Updated Date: Aug 13 2015 7:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के परिवार के लिए दोहरी खुशी का मौका है। एक और सानिया को देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार के लिए चुना गया है तो दूसरी और उनकी छोटी बहन अनाम मिर्जा निकाह करने जा रही हैं।

अनाम मिर्जा हैदराबाद के एक बिजनसमैन अकबर राशिद के साथ शादी करने वाली है। उनका निकाह हैदराबाद में ही 16 सितंबर को होगा। सानिया की छोटी बहन की शादी की तैयारियां भी लगभग शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनाम अपनी मां और दोस्तों के साथ इन दिनों मुंबई में हैं और शॉपिंग कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अनाम मिर्जा के लिए शादी के परिधान मनीष मल्होत्रा, अबु जानी और संदीप खोसला डिजाइन करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »