29 Mar 2024, 15:00:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा ने इस तरह 4 महीने में घटाया 26 किलो वजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2020 12:37PM | Updated Date: Feb 15 2020 12:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में कोर्ट पर वापसी करने वाली टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मां बनने के बाद चार महीने में 26 किलो वजन घटाया है। इन दोनों तस्वीरों में सानिया ने अपने वजन में आए अंतर का भी जिक्र किया है। मां बनने के बाद उनका वजन 89 किलो तक पहुंच गया था और इसके बाद खुद को फिर से फिट करने की मुहिम में जुटी सानिया ने अपना वजन 63 किलो कर लिया है।
 
सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस तस्वीर में सानिया का कंप्लीट ट्रांसफॉर्मेशन साफ तौर पर देखा जा सकता है। तस्वीर में सानिया काफी स्लिम नजर आ रही हैं। सानिया ने महज 4 महीने में 26 किलो वजन कम किया है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा है "89 किलो बनाम 63। हर रोज के गोल और लॉग टर्म गोल..एक बेबी होने के बाद वापस स्वस्थ और फिट होने में मुझे मेरे इस लक्ष्य को हासिल करने में 4 महीने लग गए।
 
सानिया ने वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंन कुछ हल्के कार्डियो के साथ शुरुआत की। वजन कम करने के दौरान वह दृढ़ निश्चयी रही और अपने वजन घटाने के सफर को कभी नहीं छोड़ा। अपने सख्त वर्कआउट रूटीन के साथ, सानिया ने एक स्वस्थ और संतुलित आहार लिया। तीन बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया ने जनवरी में होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतते हुए इंटरनेशनल सर्किट में वापसी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »