26 Apr 2024, 00:35:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा को मिलेगा 'खेल रत्न', 29 को होंगी सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2015 4:08PM | Updated Date: Aug 12 2015 4:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को देश के सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार 'राजीव गांधी खेल अवॉर्ड' से नवाजा जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त को 'खेल दिवस' के दिन प्रदान किया जाएगा।  इस अवॉर्ड के लिए उनका नाम मंजूर कर लिया गया है।

सानिया मिर्जा का नाम अब मंत्रियों को भेजा जाएगा। हालांकि मंत्रियों की मंजूरी अब औपचारिकता ही है। खेल रत्न किसे दिया जाए इसको लेकर आज बैठक बुलाई गई थी जिसमें सानिया मिर्जा का नाम तय किया गया। खेल रत्न 29 अगस्त को दिया जाएगा।
 
29 अगस्त को खेल दिवस मनाया जाता है। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर पूरे देश में खेल दिवस मनाया जाता है। हालांकि अभी अर्जुन अवॉर्ड के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट सामने नहीं आई है। सानिया मिर्जा ने इस साल विमेंस डबल्स में विंबलडन खिताब जीता। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »