19 Apr 2024, 16:38:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

34 साल के हुए टेनिस के बेताज बादशाह फेडरर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2015 7:29PM | Updated Date: Aug 9 2015 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बासेल। स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने शनिवार को अपना 34 वां जन्मदिन मनाया। रोजर फेडरर ने अपने अब तक के करियर में 17 बार के ग्रैंड स्लेम को अपने नाम किया है। टेनिस के बादशाह कहे जाने वाले रोजर ने शुरूआत से ही टेनिस जगत में अपनी बादशाहत कायम की। स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर 2002 के बाद से शीर्ष 10 खिलाडियों में शामिल रहा। फेडरर के अब तक के जीते 17 ग्रैंड स्लेम खिताबों में सात विम्लडन खिताब शामिल हैं।

फेडरर ने अपने पेशेवर टेनिस करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में की थी। इनके नाम 320 सप्ताह के रिकॉर्ड समय तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे हैं। फेडरर के नाम रिकार्डों की एक लंबी सूची है जिसके आस-पास पहुंचना उनके किसी भी समकालीन खिलाड़ी के लिये आसान नहीं है।

रिकॉर्ड के एवरेस्ट पर 320 सप्ताह के रिकॉर्ड समय तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रहे। फेडरर विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं और सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »