20 Apr 2024, 05:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

26 साल की उम्र में बनीं 160 करोड़ की मालकिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2015 3:31PM | Updated Date: Aug 2 2015 11:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। टेनिस जगत की सबसे खूबसूरत महिला खिलाड़ियों में शामिल बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने हाल ही में अपना 26वां जन्मदिन मनाया। विक्टोरिया सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं जानी जाती बल्कि उन्होंने ग्रैंड स्लैम में अपने दमदार खेल से प्रशंसकों के दिल में अपनी जगह बनाई है। 26 बरस की उम्र में विक्टोरिया 25 मिलियन (160 करोड़ रुपए) की मालकिन हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस स्टार विक्टोरिया को फोर्ब्स ने सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल किया था। उन्हें छठवें स्थान पर रखा गया था।

विक्टोरियर अजारेंका ने अपने कॅरियर की शुरुआत टेनिस से नहीं, बल्कि हॉकी से की थी। 15 की उम्र में उनकी मां ने विक्टोरिया को अपनी फ्रेंड के पति निकोलाई खाबिबुलिन के पास ले गईं, जो हॉकी कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में विक्टोरिया ने काफी समय तक हॉकी खेला। इसी बीच अजारेंकी की मां मोनाको चली गईं।  

मोनाको जाने के बाद अजारेंका को हॉकी में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। बस यहीं से शुरूआत हुई एक नए टेनिस स्टार की। उन्होंने नवंबर, 2003 में इजराइल आईटीएफ टूर के दौरान डेब्यू किया। उन्होंने अपने कॅरियर में 17 डब्ल्यूटीए और एक आईटीएफ खिताब जीता है। विक्टोरिया का रूस की मारिया शारापोवा के खिलाफ काफी बेहतर रिकॉर्ड है। उन्होंने मारिया को ग्रैंड स्लैम में छह में से पांच मैचों में हराया है।

टेनिस खिताब

ग्रैंड स्लैम : एकल विजेता

आॅस्ट्रेलियन ओपन (2012, 2013), उपविजेता: यूएस ओपन (2012, 2013)।

युगल: उपविजेता आॅस्ट्रेलियन ओपन-2008, फ्रेंच ओपन-2009 और आॅस्ट्रेलियन ओपन-2011।

मिक्स डबल्स: विजेता

यूएस ओपन (2007) और फ्रेंच ओपन (2008), उपविजेता : आॅस्ट्रेलियन ओपन (2007)।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »