नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि विंबलडन युगल चैम्पियन सानिया मिर्जा के नाम की सिफारिश राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला पुरस्कार समिति ही करेगी। सानिया ने जून में आॅल इंग्लैंड क्लब में स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर अपने कॅरियर का पहला महिला युगल खिताब जीता था।
इससे पहले वह दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी भी बनी थीं। खेल सचिव अजित शरण ने कहा कि खेल मंत्री सवार्नंद सोनोवाल ने खेलों में उपलब्धि के लिए इस टेनिस स्टार के नाम की सिफारिश सर्वोच्च खेल सम्मान के लिए की है। उन्होंने स्पष्ट किया, सम्मान देने का अंतिम फैसला पुरस्कार समिति ही करेगी। अपने कॅरियर में तीन मिश्रित युगल खिताब जीतने वाली सानिया को खेल रत्न की दौड़ में संभवत: स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और चक्का फेंक के खिलाड़ी विकास गौड़ा से टक्कर मिलेगी।