25 Apr 2024, 07:06:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुख्य खिलाड़ियों के साथ आएगी, भारत को चमत्कार की जरूरत: भूपति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2015 4:28PM | Updated Date: Aug 1 2015 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अनुभवी युगल खिलाड़ी महेश भूपति ने खुलासा किया है कि चेक गणराज्य यहां अगले महीने होने वाले डेविस कप टेनिस मुकाबले के लिए अपनी सबसे मजबूत टीम उतारेगा और भारतीय टीम को एलीट विश्व ग्रुप में जगह बनाने के लिए चमत्कार की जरूरत है। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी टामस बर्डीच और कई बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राडेक स्टेपनेक आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे

 

लेकिन टूर खिलाड़ियों के संपर्क में रहने वाले भूपति ने कहा कि ये भारत के खिलाफ खेलेंगे। भूपति ने यहां आईपीटीएल कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा दुर्भाग्य से कल शाम मुझे टामस बर्डीच का संदेश मिला और वह होटल के बारे में जानकारी मांग रहा था। वे अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ आ रहे हैं।

 

इसलिए यह कड़ा होने वाला है। तीन बार के चैम्पियन (1980, 2012 और 2013) चेक गणराज्य ने अब तक आधिकारिक रूप से टीम की घोषणा नहीं की है। भूपति ने कहा कि जब आप बर्डीच और स्टेपनेक के स्तर के खिलाड़ियों के खिलाफ खेलते हो तो घरेलू हालात का फायदा जैसी कुछ चीज नहीं होती।

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »