29 Mar 2024, 18:52:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

करण और रेशमा बने अंडर-16 चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:09AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। करण सिंह और रेशमा मरुरी ने फेनेस्ता ओपन जूनियर राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में शनिवार को अंडर-16 वर्ग में क्रमश: लड़कों और लड़कियों के खिताब जीत लिए जबकि आयुष  भट और पवित्रा पारीख अंडर-14 वर्ग में विजेता बने। अंडर-16 वर्ग में चौथी सीड करण ने दूसरी सीड उदित गोगोई को 5-7, 6-4, 7-6 (7/3) से हराया। बेंगलुरु की रेशमा ने परी सिंह को 7-5, 6-2 से पराजित किया। अंडर-14 में आयुष भट ने टॉप सीड अग्रिय यादव को 3-6, 6-1, 6-0 से शिकस्त दी जबकि पवित्रा पारीख ने दूसरी सीड श्रुति अहलावत को 6-1, 6-4 से हराया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »