29 Mar 2024, 02:23:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हल्द्वानी में 11 से 13 अक्टूबर तक टेबल टेनिस प्रतियोगता का आयोजन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2019 3:33PM | Updated Date: Oct 2 2019 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड टेबल टेनिस संघ नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 11 से 13 अक्टूबर तक राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। नैनीताल जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव राकेश गुप्ता ने बुधवार को यूनीवार्ता को बताया कि हल्द्वानी के एक निजी विद्यालय में तीन दिवसीय राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के 13 जिलों से लगभग 250 खिलाड़ी भाग लेंगे।
 
गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में पुरुष तथा महिला वर्ग के एकल मुकाबलों के अलावा यूथ,जूनियर,सब जूनियर तथा कैडेट वर्ग के एकल मुकाबले भी खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर ही विभिन्न वर्गों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए राज्य की टेबल टेनिस टीम का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगता के दौरान ‘छह टेबल पर मैच खेले जाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »