29 Mar 2024, 05:02:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा ने घटाया 26 किलो वजन, अब हो गई ऐसी HOT

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2019 12:11PM | Updated Date: Sep 29 2019 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने चार महीने में 26 किलो वजन घटाया है। सानिया मिर्जा पिछले काफी समय से अपने सोशल मीडिया पर जिम वीडियो शेयर करती आ रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां बनने के बाद के अपने सफर के बारे में बात करते हुए बताया कि किस तरह उन्होंने वजन कम करके खुद को फिट रखा है। यह वीडियो फिटनेस से जूझ रहे किसी भी इंसान के अलावा ऐसे खासकर ऐसी महिलाओं के लिए हैं जो मां बनी हैं।
 
इस वीडियो में सानिया ने बताया है कि किस तरह से वर्कआउट करके उन्होंने चार महीने में 26 किलो वजन कम किया था। सानिया ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि फिटनेस को लेकर परेशान महिलाएं देखें कि मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकती हूं। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि मां बनने के बाद उन्होंने वजन कैसे घटाया इसको लेकर काफी सवाल होते हैं। ऐसे में मैं बता देना चाहती हूं कि कैसे मैंने अपना वजन कम किया। सानिया ने 2018 में बेटे इजहान को जन्म दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »