20 Apr 2024, 02:44:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड रोप स्किंपिंग डबल डच चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2019 7:01PM | Updated Date: Aug 1 2019 7:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में रोप स्किंपिंग खेल की एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्था रोप स्किंपिंग फडरेशन ऑफ इंडिया की टीम जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली वर्ल्ड रोप स्किंपिंग डबल डच चैंपियनशिप -2019 में भाग लेने के लिए रवाना हो गयी है। जापान जाने से पूर्व रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं अंतर्राष्ट्रीय रोप स्किपिंग पदक विजेता निर्देश शर्मा की अध्यक्षता में अभिनन्दन एवं स्पोर्ट्स किट वितरण समारोह सर्वोदय विद्यालय पोसंगीपुर,जनकपुरी में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि फेडरेशन के मुख्य कानूनी सलाहकार एवं दिल्ली उच्च न्यायलय के अधिवक्ता संजय कुमार प्रजापति ने सभी खिलाडियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव निर्देश शर्मा ने कहा कि हार से घबराना नहीं चाहिए और जीत आपके कदम चूमेगी क्योंकि आपकी मेहनत जरूर देश का नाम बढ़ायेगी। इस मौके पर फेडरेशन के मुख्य मीडिया प्रमुख अशोक कुमार निर्भय ने सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »