19 Apr 2024, 21:21:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिविज की हार के साथ भारत की चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 9 2019 1:38AM | Updated Date: Jul 9 2019 1:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दिविज शरण की सोमवार को पुरुष युगल में तीसरे दौर में हार के साथ वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी। दिविज शरण और उनके ब्राजीली जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर को तीसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। शरण और डेमोलिनर को शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी पोलैंड के लुकास कुबोत और ब्राजील के मार्सेलो मेलो ने तीन घंटे 18 मिनट के संघर्ष में 7-6, 6-7, 7-6, 6-3 से हराया। शरण की हार के साथ इस टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी। शरण इससे पहले मिश्रित युगल के दूसरे दौर में हार गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »