29 Mar 2024, 13:25:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बार्टी और सेरेना प्री क्वार्टरफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2019 12:15AM | Updated Date: Jul 7 2019 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और टॉप सीड ऑस्ट्रेलिया की एशले बार्टी ने निर्मम प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की हैरियट डार्ट को शनिवार को एकतरफ अंदाज में 6-1, 6-1 से पीटकर विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में स्थान बना लिया। बार्टी ने यह मुकाबला मात्र 53 मिनट में समाप्त किया और पहली बार विंबलडन  के अंतिम 16 में पहुंच गयी। उन्होंने मैच में पांच बार डार्ट की सर्विस तोड़ी। फ्रेंच ओपन चैंपियन इस वर्ष के शुरु में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंची थी और अब उन्होंने विंबलडन  के प्री क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। वह पिछले वर्ष विंबलडन  में तीसरे दौर में पहुंची थीं। फ्रेंच ओपन चैंपियन का अंतिम 16 में अमेरिका की एलिसन रिस्के से मुकाबला होगा जिन्होंने एक अन्य मैच में 13वीं सीड स्विटजरलैंड की बेलिंडा बेनसिच को दो घंटे नौ मिनट में 4-6, 6-4, 6-4 से हराया। 

 
23 बार की ग्रैंड स्लेम चैंपियन और 11वीं सीड सेरेना ने जर्मनी की जूलिया जोर्जिस को एक घंटे 12 मिनट में 6-3, 6-4 से हराया। सेरेना का अंतिम 16 में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो के साथ मुकाबला होगा जिन्होंने अमेरिका की लॉरेन डेविस को एक घंटे आठ मिनट में 6-3, 6-3 से हराया। छठी सीड चेक गणराज्य की पैत्रा क्वीतोवा ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए पोलैंड की मेग्दा लिनेट को एक घंटे नौ मिनट में 6-3, 6-2 से हराया जबकि बेल्जियम की एलिस मर्टेन्स ने चीन की कियांग वांग को दो घंटे 49 मिनट में 6-2, 6-7, 6-4 से हराया। पुरुषों में आठवीं सीड जापान के केई निशिकोरी और अमेरिका के सैम क्वेरी ने भी अंतिम 16 में जगह बना ली। निशिकोरी ने अमेरिका के स्टीव जॉनसन को एक घंटे 50 मिनट में 6-4, 6-3, 6-2 से और क्वेरी ने ऑस्ट्रेलिया  के जॉन मिलमैन को एक घंटे 53 मिनट में 7-6, 7-6, 6-3 से पराजित किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »