24 Apr 2024, 01:56:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विबंलडन में प्रजनेश का मुकाबला राओनिक से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 1:15AM | Updated Date: Jun 30 2019 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन का वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विबलडन के एकल मुकाबले में विश्व के 17 नंबर के खिलाड़ी कनाडा के मिलोस राओनिक से मुकाबला होगा। विश्व रैंकिग में 94वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश विबलडन में पहली बार खेलने उतरेंगे। हालांकि प्रजनेश का यह वर्ष का तीसरा ग्रैंड स्लैम है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन में भी खेले थे लेकिन दोनों ही बार पहले राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। प्रजनेश ने कहा, ‘‘मिलोस के साथ मुकाबला कठिन होगा लेकिन मैं उन्हें हरा दूंगा। यह एक अच्छा मुकाबला होगा। मैं उन्हें किसी भी सतह पर हरा सकता हूं।

अगर मैं अच्छा खेलूंगा और मुकाबले के लिए अपनी तैयारी सही रखूंगा तो मैं मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता हूं।’’ इसके अलावा युगल में भारत के दिविज शरण और उनके जोड़ीदार ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर का विबलडन में पहला मुकाबला 13वीं सीड जर्मनी के केविन क्रावित्ज और अन्द्रियास मीस से होगा जबकि रोहन बोपन्ना और पाब्लो क्यूवास की जोड़ी का मुकाबला न्यूजीलैंड के मार्कस डेनियल तथा हॉलैंड के वेस्ली कूलहोफ की जोड़ी से होगा। भारत के जीवन नेदुनचेझियन और पूरव राजा की जोड़ी का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लेटन हेविट और उनके जोड़ीदार जॉर्डन थॉम्पसन की जोड़ी से होगा। लिएंडर पेस और बेनोट पेयरे की जोड़ी कजाकिस्तान के एलेक्जेंडर बुबलिक  और मिखाइल कुकुशकीन की जोड़ी के साथ अपना मुकाबला खेलेंगे। मिश्रित युगल के ड्रा की घोषणा अगले सप्ताह की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »