29 Mar 2024, 19:51:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस टूर्नामेंट : वोंड्रोसोवा फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 6:27PM | Updated Date: Jun 5 2019 6:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोसोवा में कड़े संघर्ष में क्रोएशिया की पेत्रा मार्टिच को 7-6, 7-5 से हराकर वर्ष के दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मार्टिच अपने करियर में पहली बार किसी ग्रैंड स्लेम के क्वार्टरफाइनल में खेल रही थीं लेकिन वह इससे आगे नहीं जा पायीं।
 
वोंड्रोसोवा ने यह मुकाबला दो घंटे में जीता। उन्होंने पहले सेट का टाई ब्रेक 7-1 से जीता और दूसरा सेट 7-5 से जीतकर अंतिम चार में जगह बना ली। वोंड्रोसोवा का सेमीफाइनल में ब्रिटेन की जोहान कोंटा से मुकाबला होगा जिन्होंने गत उपविजेता अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस को एकतरफा अंदाज में लगातार सेटों में 6-1, 6-4 से हराया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »