24 Apr 2024, 12:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नडाल को हराकर जोकोविक ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2019 1:52PM | Updated Date: Jan 28 2019 1:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रविवार को साल के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब रिकॉर्ड सातवीं बार अपने नाम किया। रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में सर्बिया के जोकोविक ने वर्ल्ड नम्बर-2 राफेल नडाल को मात दी। जोकोविक ने दो घंटे और चार मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में स्पेनिश दिग्गज खिलाड़ी नडाल को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-3 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सर्बिया के खिलाड़ी ने इस जीत से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रॉय एमर्सन और स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर के छह बार इस खिताब को जीतने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 
 
तीन बार लगातार जीत चुके हैं ये खिताब
जोकोविक ने 2008 के बाद 2011, 2012, 2013 में लगातार तीन बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने की हैट्रिक लगाई थी। इसके बाद, उन्होंने 2015, 2016 में इस ग्रैंड स्लेम को अपने नाम किया था। 2017 चोटों से बाधित रहने के बाद जोकोविक ने पिछले साल टेनिस कोर्ट पर शानदार वापसी की। इस बेहतरीन फॉर्म को इस साल बनाए रखते हुए जोकोविक ने सातवीं बार रिकॉर्ड बनाते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता। यह उनके कॅरियर का 15वां ग्रैंड स्लैम है, वहीं नडाल ने केवल 2009 में एक बार इस खिताब को जीता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »