23 Apr 2024, 17:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वियतनाम टेनिस ओपन : लिएंडर पेस और वारेला फाइनल में हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2019 2:09PM | Updated Date: Jan 13 2019 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शीर्ष वरीय भारत के लिएंडर पेस और मैक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस वारेला की जोड़ी डनांग सिटी में हुए 54,160 डॉलर की ईनामी राशि वाले वियतनाम टेनिस ओपन के फाइनल में दूसरी वरीय जोड़ी से हारकर खिताब से चूक गई है। पेस-वारेला की शीर्ष वरीय जोड़ी को ताइपे के चेंग-पेंग सीह और इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रूंगात की दूसरी वरीय जोड़ी ने 6-3, 2-6, 11-9 से उलटफेर का शिकार बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया। दोनों जोड़यिों के बीच फाइनल मुकाबला एक घंटे 16 मिनट तक चला।
 
सीह-रूंगात ने पहले सर्व पर 67 फीसदी अंक और दूसरे सर्व पर 50 फीसदी अंक जुटाये। उन्होंने आठ में से चार बार विपक्षी जोड़ी की सर्विस ब्रेक की जबकि पेस-वारेला की जोड़ी को पहले सर्व पर 73 फीसदी और दूसरे सर्व पर 22 फीसदी अंक मिले। उन्होंने 58 फीसदी कुल सर्विस अंक जीते। उपविजेता रही भारतीय-मैक्सिकन जोड़ी को 48 एटीपी अंक और 1800 डॉलर की ईनामी राशि मिली जबकि सीह-रूंगात को 3100 डॉलर ईनाम के साथ 80 एटीपी अंक मिले।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »