20 Apr 2024, 18:17:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology » stones

वैवाहिक जीवन में रहते हैं परेशान तो पहने ये रत्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 5:18PM | Updated Date: Oct 27 2017 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष विद्या के अनुसार हर ग्रह को एक विशेष रत्न प्रदर्शित करता है। अपनी राशि के अनुसार रत्न पहनने से कुंडली में अशुभ ग्रहों के प्रभाव में कमी आ जाती है। यदि आपकी कुंडली पर शनि देव का प्रकोप है और किसी भी तरह से आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो आपकी कुंडली की सभी दशाओं को देखने के बाद नीलम रत्न पहनना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज हम विशेषकर वृषभ राशि के लिए क्या शुभ रत्न हो सकता है उसपर बात करने वाले हैं। उन्हें किसी भी तरह का रत्न धारण करने से पहले कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। वृषभ का स्थान जीभ में होता है। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र माने गए हैं। इस ग्रह को शास्त्रों में असुरों का गृह माना गया है। इस राशि वालों की अधिपति देवता लक्ष्मी है। इस राशि वालों का शुभ दिन बुधवार और शनिवार हैं। वृषभ राशि के लोग क्रोधी और घमण्डी माने जाते हैं।

इस राशि के लोग अपने कार्य को लेकर पूरी तरह से समर्पित होते हैं। ये योजना के बाद ही काम करना पसंद करते हैं। ये लोग कलाप्रेमी होते हैं, इन्हें नाच-गाने आदि का शौक होता है। इस राशि के लोग थोड़े कंजूस किस्म के माने जाते हैं। इसके साथ ही अपने घमण्ड के कारण पार्टनर के साथ इनकी खटपट रहती है। सिंह, कर्क, वृश्चिक राशि वालों के साथ विवाह संबंध रखना इनके लिए कलहकारी हो सकता है। लेकिन मिथुन, मकर, कुंभ राशि वालों के साथ इनका जीवन मधुर रहता है तो शादी जैसे बंधन में जाने से पहले इस राशि के लोगों को थोड़ा सर्तक रहना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »