24 Apr 2024, 04:43:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

माणिक खोलता है आपकी तरक्की की राह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2016 10:59AM | Updated Date: Aug 1 2016 10:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष में कई रत्नों के बारे में बताया गया है। माणिक भी उनमें से एक है। ज्योतिषियों की मानें तो माणिक (रूबी) सूर्य का रत्न है। माणिक देखने में लाल रंग का पारदर्शी पत्थर होता है जिसे सूर्य की धूप में रखने पर अग्नि के समान लपटें निकलती दिखाई देती हैं। माणिक मानसिक संतुलन ठीक रखता है। ज्योतिषियों की मानें तो माणिक पहनने से सूर्य अनुकूल होता है और आपकी तरक्की का मार्ग खोलता है। माणिक को  सिंह राशि का रत्न माना जाता है। माणिक को सोने तथा तांबा में पहनना चाहिए।  
 
मोती के साथ पहनें माणिक
माणिक को मोती के साथ पहना जा सकता है। कई ज्योतिषाचार्य पुखराज के साथ माणिक पहनने की सलाह देते हैं। माणिक व पुखराज प्रशासनिक क्षेत्र में उत्तम सफलता का कारक होता है। माणिक व मूंगा भी पहन सकते हैं, ऐसा जातक प्रभावशाली व कोई प्रशासनिक क्षेत्र में सफलता पाता है। इसे पुखराज, मूंगा के साथ भी पहना जा सकता है। पन्ना व माणिक भी पहन सकते है, इसके पहनने से बुधादित्य योग बनता है। जो पहनने वाले को दिमागी कार्यों में सफल बनाता है। माणिक, पुखराज व पन्ना भी साथ पहन सकते हैं। माणिक के साथ नीलम व गोमेद नहीं पहना जा सकता है। 
 
ऐसे लोगों को मिलता रहता है अचानक धन
धन बिना जीवन में कुछ नहीं। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं जो धन की कामना नहीं करता हो। हर व्यक्ति अधिक से अधिक धन कमाने की चाह रखता है। इसके लिए कुछ लोग दिन-रात कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा धन नहीं मिल पाता। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके पास के बिना श्रम ही अकूत धन होता है। उन पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
 
कुल मिलाकर व्यक्ति के धनवान या निर्धन होने का रहस्य उसके हाथों की रेखाओं तथा अन्य चिह्नों में छुपा होता है।  यदि व्यक्ति की जीवन रेखा गोल हो, मस्तिष्क रेखा द्विभाजित हो, सूर्य रेखाएं दो हों, शनि की उंगली सीधी तथा गुरु एवं सूर्य की बराबर हो, निर्दोष मस्तिष्क रेखा में त्रिकोण हो, हाथ भारी व ग्रह उच्च हों ऐसे लोगों को जिंदगी में अचानक धन मिलता रहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »