24 Apr 2024, 03:28:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पन्ना धारण करने के फायदे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2016 12:34PM | Updated Date: May 20 2016 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पन्ना बुध ग्रह का रत्न है। इसे और भी कई नामों से जाना जाता है। संस्कृत में इसे मरकत मणि, फारसी में जमरन और अंग्रेजी में एमराल्ड कहा जाता है। पन्ना का रंग हल्का से गहरा हरा होता है। पन्ना धारण करने से दिमाग की कार्य क्षमता तीव्र हो जाती है और जातक पढ़ाई , लिखाई, व्यापार जैसे कार्यो में सफलता प्राप्त करता है।
 
विधार्थियों को अपनी कुंडली का निरिक्षण किसी अच्छे ज्योतिषी से करवाकर पन्ना अवश्य धारण करना चाहिए क्योकि हमारे शैक्षिक जीवन में बुध ग्रह की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। अच्छी शिक्षा बुध की कार्यकुशलता पर निर्भर है। यदि आप एक व्यापारी है और अपने व्यापार में उन्नति चाहते है तो आप पन्ना धारण कर सकते है।
 
हिसाब किताब के कामो से जुड़े जातको को भी पन्ना अवश्य धारण करना चाहिए क्योकि एक अच्छे गणितज्ञ की योग्यता बुध के बल पर निर्भर करती है! अभिनय और फ़िल्मी क्षेत्र से जुड़े जातको को भी पन्ना धारण करना चाहिए क्योकि बुध ग्रह इन क्षेत्रो से जुड़े जातको के जीवन में एक बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

कब और कैसे करें धारण
पन्ना बुधवार के दिन अश्लेषा, ज्येष्ठा या रेवती, नक्षत्र हो उस दिन सूर्योदय से लगभग 10 बजे तक पन्ना पहन सकते हैं। पन्ना हमेशा सोने में शुभ घड़ी में बनाकर ही पहनें। पन्ना कम से कम तीन कैरेट का होना चाहिए और उससे अधिक हो तो उत्तम रहेगा।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »