28 Mar 2024, 14:44:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 5:21PM | Updated Date: Dec 6 2018 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। आर्थिक मंदी और चीन की प्रौद्योगिकी कंपनी हुवावेई की मुख्य वित्तीय अधिकारी की गिरफ्तारी के कारण अमेरिका-चीन संबंध में तनाव बढ़ने की चिंता में निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से विदेशी बाजारों के साथ घरेलू शेयर बाजार भी गुरुवार को लुढ़क गये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स लगातार तीसरे दिन की गिरावट में 572.28 अंक टूटकर 35,312.13 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 181.75 अंक की गिरावट में 10,601.15 अंक पर बंद हुआ।
 
विदेशी बाजारों में आज भी बिकवाली का जोर रहा ,जिससे शेयर बाजार में शुरूआत से ही निवेश धारणा कमजोर रही। अमेरिका में ट्रेजरी नोट के ब्याज दर में आयी गिरावट से निवेशक आर्थिक मंदी को लेकर आशंकित हो गये हैंं। विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका में पांच साल की अवधि के ट्रेजरी नोट का ब्याज दर दो और तीन साल की अवधि के ट्रेजरी नोट के ब्याज दर से कम हो गयी है, जो आर्थिक मंदी का संकेत माना जाता है। यूरोपीय बाजारों में ब्रिटेन का एफटीएसई 2.51 और जर्मनी का डैक्स 2.30 प्रतिशत की गिरावट में रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »