24 Apr 2024, 00:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शेयर बाजार में भारी गिरावट - 1,000 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2018 11:24AM | Updated Date: Oct 11 2018 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गुरुवार को गिरावट का रुख है। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक लुढ़क गया।  सेंसेक्स 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से लुढ़क कर 33723.53 पर आ गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.30 बजे 846.20 अंकों की गिरावट के साथ 33,938.88 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 258.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,201.55 पर कारोबार करते देखे गए। 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 697.07 अंकों की गिरावट के साथ 34,063.82 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 290.3 अंकों की कमजोरी के साथ 10,169.80 पर खुला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »