23 Apr 2024, 17:45:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बिकवाली के दबाव में तीसरे दिन लुढ़का शेयर बाजार, इन कंपनियों के गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 4:58PM | Updated Date: Mar 1 2018 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बड़े बैंकों के साथ इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहा। बीएसई का सेंसेक्स 0.40 प्रतिशत यानी 137.10 अंक टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर 34,046.94 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.33 प्रतिशत यानी 34.50 अंक की गिरावट में 10,458.35 अंक पर आ गया। यह दोनों सूचकांकों का एक सप्ताह से का निचला स्तर है। चौतरफा बिकवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक ने ढाई प्रतिशत से ज्यादा और भारतीय स्टेट बैंक ने सवा दो प्रतिशत से अधिक का नुकसान उठाया। तेल एवं गैस तथा एफएमसीजी समूहों की मामूली बढ़त को छोड़कर अन्य समूहों में गिरावट रही। धातु और बैंंिकग समूहों पर सर्वाधिक दबाव रहा। बिकवाली के कारण शेयर बाजार पर शुरू से ही दबाव रहा। सेंसेक्स 42.82 अंक लुढ़ककर 34,141.22 अंक पर खुला। हालाँकि, शुरुआती कारोबार में ही 34,278.63 अंक के दिवस के उच्चतम पर पहुँचने में कामयाब रहा, लेकिन इसके बाद बिकवाली बाजार पर हावी हो गयी। धीरे-धीरे सूचकांक की गिरावट बढ़ती गयी। कारोबार की समाप्ति से पहले 34,015.79 अंक के दिवस के निचले स्तर को छूने के बाद यह गत दिवस के मुकाबले 137.10 अंक नीचे 34,046.94 अंक पर बंद हुआ। 

निफ्टी भी 12.90 अंक की गिरावट में 10,479.95 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 10,525.50 अंक के दिवस के उच्चतम और 10,447.15 अंक के न्यूनतम स्तर से होता हुआ यह गत दिवस की तुलना में 34.50 अंक नीचे 10,458.35 अंक पर बंद हुआ। 
सेंसेक्स में कुल 2,854 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,539 में गिरावट और 1,169 में बढ़त रही जबकि 156 कंपनियों के शेयर अपरिवर्तित बंद हुये। मझौली और छोटी कंपनियों पर भी दबाव रहा। बीएसई का मिडकैप 0.61 प्रतिशत टूटकर 16,461.27 अंक पर और स्मॉलकैप 0.24 प्रतिशत लुढ़ककर 18,084.94 अंक पर आ गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »