26 Apr 2024, 02:13:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गिरावट से परेशान शेयर बाजार में आई तेजी, निफ्टी भी मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2018 11:13AM | Updated Date: Feb 7 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश का आम बजट पेश होने के बाद से देश के शेयर बाजारों में जारी गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.10 बजे 128.61 अंकों की मजबूती के साथ 34,324.55 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 46.70 अंकों की बढ़त के साथ 10,544.95 पर कारोबार करते देखें गए। 
 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 367.36 अंकों की तेजी के साथ 34563.30 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 108.95 अंकों की मजबूती के साथ 10,607.20 पर खुला।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »