29 Mar 2024, 17:24:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2018 5:26PM | Updated Date: Feb 5 2018 5:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 309.59 अंकों की गिरावट के साथ 34,757.16 पर और निफ्टी 94.05 अंकों की गिरावट के साथ 10,666.55 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 347.9 अंकों की गिरावट के साथ 34,718.85 पर खुला और 309.59 अंकों या 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 34,757.16 पर बंद हुआ। 
 
दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,874.17 के ऊपरी और 34,520.80 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 15.15 अंकों की गिरावट के साथ 16,559.55 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 65.74 अंकों की गिरावट के साथ 17,781.79 पर बंद हुआ। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »