20 Apr 2024, 16:07:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 184 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 29,237 अंक पर बंद हुआ। बाजार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट का प्रभाव पड़ा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के खिलाफ इक्विटी डेरिवेटिव कारोबार की एक साल की प्रतिबंध लगाने के सेबी के निर्णय के बाद कंपनी का शेयर दबाव में था।

कारोबारियों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के स्वास्थ्य विधेयक के पारित करवा पाने में विफल रहने से वैश्विक स्तर पर रूख कमजोर रहा। एशिया के अन्य बाजारों में भारी नुकसान तथा यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरूआत से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स पूरे दिन कल के बंद से नीचे बना रहा। सेंसेक्स अंत में 184.25 अंक या 0.63 प्रतिशत गिर कर 29,237.15 अंक पर बंद हुआ। एक समय यह 29,163.54 अंक तक नीचे चला गया था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी एक समय नीचे में 9,024.65 अंक तक चला गया था। यह अंत में  62.80 अंक या 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,045.20 अंक पर बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रूपए में तेजी से आईटी शेयर नुकसान में रहे। रपया कारोबार के दौरान डेढ़ साल के उच्च स्तर 65.04 पर पहुंच गया। औषधि बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट रही। सन फार्मा तथा ल्यूपिन 1.76 प्रतिशत तक नीचे आ गए। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »