25 Apr 2024, 18:39:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

BJP की जीत से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2017 10:31AM | Updated Date: Mar 14 2017 10:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद भारतीय शेयर बाजारों में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। मार्च 2015 के बाद बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
 
सेंसेक्स 537 प्वाइंट्स चढ़कर 29,483 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 157 प्वाइंट्स की तेजी के साथ 9,092 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में तेजी की वजह से निफ्टी लाइफटाइम हाई 9,122.75 के स्तर पर पहुंच गया। 4 मार्च 2015 के बाद निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। वहीं आज रुपए की भी शानदार शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपए 40 पैसे की मजबूती के साथ 66.20 के स्तर पर खुला। 
 
इससे पहले बाजार विश्लेषकों ने बीजेपी की धमाकेदार जीत से शेयर बाजारों में तेजी का अनुमान जताया था। विश्लेषकों ने कहा था कि राजनीतिक दृष्टिकोण से यूपी सबसे अहम राज्य है, ऐसे में इस जीत से केंद्र सरकार को काफी राजनीतिक बल मिलेगा और यह बाजार के लिए भी काफी सकारात्मक रहने वाला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »