23 Apr 2024, 18:24:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स-निफ्टी में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 15 2017 2:21PM | Updated Date: Feb 15 2017 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। निवशकों द्वारा सतत बिक्री किए जाने से शुरूआती कारोबार में यह करीब 69 अंक गिरकर खुला। तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स आज 69.39 अंक यानी 0.24 प्रतिशत गिरकर 28,269.92 अंक पर खुला। इसमें यह गिरावट ऑटो, रियल्टी, स्वास्थ्य देखभाल और टिकाउ उपभोक्ता सामान के शेयरों के कमजोर रहने के चलते देखी गई।

मंगलवार को सेंसेक्स 12.31 अंक गिर गया था। इसी प्रकार एनएसई का निफ्टी भी 17.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 8,775.20 अंक पर खुला है। ब्रोकरों के अनुसार निवेशकों की मुनाफावसूली, टाटा मोटर्स और सन फार्मा जैसी कुछ अन्य ब्लूचिप कंपनियों की कमाई कम रहने से भी बाजार में धारणा कमजोर रही है।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »