20 Apr 2024, 19:39:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वैश्विक संकेतों और मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 25 अंक नीचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 7 2017 11:49AM | Updated Date: Feb 7 2017 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स आज कारोबार की शुरुआत में करीब 25 अंक गिरकर 28,414.48 अंक रहा। पिछले कुछ दिनों से बाजार की लगातार तेजी के बाद आज मुनाफा वसूली से बाजार में नरमी रही।

बंबई शेयर बाजार का 30-कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार की शुरआत  में 24.80 अंक यानी 0.08 प्रतिशत गिरकर 28,414.48 अंक रहा। आटो, बैंकिंग, प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में मुनाफा वसूली का जोर रहा।

पिछले चार सत्रों में लगातार बढ़त से सूचकांक में 783.32 अंक की तेजी आई थी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी आज 11.65 अंक यानी 0.13 प्रतिशत गिरकर 8,789.40 अंक पर आ गया।

ब्रोकरों के मुताबिक एशियाई बाजारों में भी नरमी का रख देखा गया। अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में कल के नुकसान के बाद आज एशियाई बाजारों में भी शुरआत धीमी रही।

हांग कांग का हेंगसेंग सूचकांक 0.06 प्रतिशत नीचे रहा। जापान का निक्केई 0.45 प्रतिशत, शंघाई कंपोजिट सूचकांक भी 0.23 प्रतिशत नीचे रहा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 0.09 प्रतिशत घट गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »